Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: दो अवैध पिस्टल और 6 ज़िंदा कारतूस के साथ, 4 युवकों को किया गिरफ्तार

India-1stNews





नोखा पुलिस व डीएसटी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी आपराधिक घटना घटने देने से पूर्व ही चार बदमाश पकड़ने में सफलता हासिल की है। कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के पास से दो पिस्टल व 6 जिन्दा कारतूस जब्त कर चार मुकदमे दर्ज किए गए। आरोपियों से हथियार खरीद फरोख्त के बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट मे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


थानाधिकारी हंसराज लूणा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा अवैध मादक पदार्थ व अवैध हथियार के सम्बन्ध में चलाये गये विशेष अभियान के तहत बीकानेर आईजी व एसपी के निर्देशानुसार बुधवार को नोखा पुलिस के नेतृत्व में डीएसटी टीम बीकानेर की आसूचना पर चार अलग-अलग टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गईं। कार्रवाई के दौरान राठी खेड़ी निवासी महेश नाई के कब्जे से एक पिस्टल एक कारतूस, दूसरे आरोपी वार्ड नम्बर 05 निवासी विशाल लखारा के पास से एक पिस्टल एक राउंड, तीसरे आरोपी वार्ड नम्बर 6 निवासी राजकुमार जाट के पास से दो कारतूस, चौथे आरोपी रोड़ा रोड़ वार्ड नम्बर 03 निवासी सुरेश कुमार विश्नोई के पास से दो कारतूस बरामद किये गए। चारो के खिलाफ चार चार अलग आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किये गये। आरोपियों से अवैध हथियार खरीदने के बारे में पूछताछ की जा रही हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement