Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: शराब की अवैध ब्रांच पर पुलिस का छापा, 600 लीटर शराब बरामद, एक नाबालिग निरुद्ध

India-1stNews




बीकानेर: शराब की अवैध ब्रांच पर पुलिस का छापा, 600 लीटर शराब बरामद, एक नाबालिग निरुद्ध

बीकानेर@ जिले में आबकारी अफसरों की मेहरबानी से चल रही शराब की अवैध ब्रांचों पर अब पुलिस ने छापामारी शुरू कर दी है। इसके चलते रविवार की देर रात देशनोक थाना पुलिस की टीम ने इलाके में हाईवे पर जंगला फांटा के पास खुली शराब की अवैध ब्रांच पर दबिश देकर मौके पर भारी मात्रा में अंग्रेजी, देशी शराब और बीयर की पेटिया बरामद कर मौके पर एक नाबालिग समेत दो जनों को दबोचा। एसएचओं देशनोक श्रीमति सुमन शेखावत ने बताया कि रविवार की रात को पुलिस टीम के साथ गश्त पर निकले एएसआई हनुमंत सिंह को इत्तला मिली कि जेगला फांटा पर शराब की अवैध ब्रांच में शराब की बिक्री हो रही है। पुलिस टीम ने मौके पर कार्यवाही कर भारी मात्रा में अंग्रेजी-देशी शराब और बीयर की 52 ब्रांड की 600 लीटर शराब कब्जे में लेकर सेल्समेन राहुल सुथार पुत्र सुरेन्द्र सुथार निवासी इंद्रा कॉलोनी देशनोक को गिरफ्त में लिया और उसके साथ काम रहे नाबालिग को निरूद्ध किया। जानकारी में रहे कि जिले में शहर से लेकर गांवो तक शराब ठेकेदारों ने अपने लाईसेंसी ठेको की आड़ में अवैध ब्रांचे खोल रखी है। हालांकि शराब की इन अवैध ब्रांचों को लेकर आबकारी अधिकारियों की पुख्ता जानकारी है लेकिन ठेकेदारों के साथ मिलीभगत के चलते कार्यवाही नहीं हो रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement