Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: चाकू से हमला कर 7 लाख रुपए लूट

India-1stNews




बीकानेर: चाकू से हमला कर 7 लाख रुपए लूट

बीकानेर@ श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान में एक 71 वर्षीय बुजुर्ग के साथ इसी गावं के एक आदतन अपराधी ने चाकू से हमला कर 7 लाख रुपए लूट लिए। इस संबध में बुजुर्ग ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है। बुजुर्ग मेघराज जाट ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात को वह अपने घर में सो रहा था। रात करीब 1.30 बजे गांव का ही आरोपी बलवीर जाट उसके घर में लूट के इरादे से घुस गया। इस दौरान उसे जाग हो गई व उसने शोर मचाया तो आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ में चोट आई। आरोपी उसके घर में फसल बेच कर रखे गए एवं ऋण के 7 लाख रुपए लूट लिए। पीडित ने शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, जिसकी जांच हैडकांस्टेबल देवाराम करेगें।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562