Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: झपटमारी के दो शातिर गिरफ्तार, ये मोबाइल और बाइक बरामद

India-1stNews




बीकानेर: झपटमारी के दो शातिर गिरफ्तार, ये मोबाइल और बाइक बरामद

बीकानेर@ झपट्टा मारकर मोबाइल छीन ले जाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नयाशहर पुलिस टीम ने की है। पुलिस टीम ने आशीष पुरोहित द्वारा 29 अप्रैल को दर्ज करवाए गए मामले में की है। प्रार्थी ने बताया था कि वह सुबह मार्निंग वॉक पर निकला था।

इसी दौरान गोचर वाली सड़क पर एक युवक ने उसे धक्का दिया और मोबाइल छीनकर फरार हो गया। जिस पर पुलिस टीम ने जांच शुरू की । जांच के दौरान पुलिस टीम ने आज हाल किरायेदार बंगलानगर के रहने वाले संजय पुत्र ओमप्रकाश नायक और चौखुंटी फाटक के पास रहने वाले रवि लाल पुत्र रामलाल नायक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से आईटेल, वीवो के मोबाइल के साथ-साथ हिरो की एक बाइक भी बरामद की है।





Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562