Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में आज से मरीजों के लिए ये सुविधा हुई उपलब्ध

India-1stNews








एसएसबी मे भर्ती मरीजों को अब दूध के साथ हुआ भोजन भी उपलब्ध

बीकानेर@  सरदार पटेल आयुर्विज्ञान महाविद्यालय, से सम्बद्ध सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक चिकित्सालय, बीकानेर में वर्तमान में पोषाहार विभाग से मरीजों के लिए दूध उपलब्ध करवाया जा रहा था। दिनांक 26.07.2024 से सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक, अधीक्षक श्रीमती सोनाली धवन के अथक प्रयास  तथा निःशुल्क भोजन योजना अधिकारी  श्रीमती डॉ. सरोज सोगात के सहयोग से सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को प्रतिदिन पोषाहार उपलब्ध होगा। इसी प्रकार दोपहर और रात के भोजन में दाल, दलिया, खिचड़ी, रोटी व सब्जी इत्यादि  शामिल है ।  
     
दिनांक 26.07.2024 से सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक, में प्रथम दिन मरीजों को वार्ड में जाकर पोषाहार वितरण किया गया। जिसमें सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक अधीक्षक, डॉ. सोनाली धवन, पोषाहार अधिकारी डॉ. सरोज सोगात, डॉ. गरिमा शर्मा, नर्सिंग अधीक्षक, सीमा कुमारी, शशिकला जोशी, मनोज पाण्डेय, लीलाधर ज्याणी एव समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement