Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर:छोटे भाई के प्रेम विवाह के कारण बड़े भाई को निर्वस्त्र कर पेशाब पिलाने का आरोप

India-1stNews




बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में एक युवक का अपहरण कर उसे जबरन निर्वस्त्र कर पेशाब पिलाने का मामला सामने आया है। युवक का आरोप है कि इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया है। पीड़ित के अनुसार, उसके छोटे भाई ने प्रेम विवाह कर लिया था। जिससे नाराज होकर उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद अब युवक ने मामला दर्ज करवाया है।

रिपोर्ट में बताया- युवक के छोटे भाई ने पिछले दिनों प्रेम विवाह कर लिया था, जिससे लड़की के भाई नाराज थे। भाइयों ने ही उसके साथ मारपीट करते हुए टॉर्चर किया। युवक जैसे तैसे श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचा और मामला दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार सरदारशहर के रामनगर बास निवासी शीशपाल जाट ने इसी मोहल्ले के चांदरतन स्वामी, मुकेश स्वामी व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

निर्वस्त्र कर पेशाब पिलाने का आरोप

पीड़ित युवक शीशपाल ने पुलिस को बताया की वह मांगू सिंह को हिसाब के रुपए देने श्रीडूंगरगढ़ आया था। झंवर बस स्टेण्ड पर उसका इंतजार कर रहा था। शुक्रवार दोपहर में करीब 1.30 से 2 बजे के बीच 2 गाड़ियां वहां आकर रुकी व गाड़ी में से 4-5 जनों ने उतर कर उसे जबरन गाड़ी में डाल लिया। गाड़ी में सवार दोनों नामजद आरोपियों ने उसके गले पर चाकू रख दिया और शोर मचाने पर जान से मरने की धमकी दी। दोनों आरोपियों की बहिन से परिवादी के छोटे भाई ने प्रेम विवाह किया था। इसी बात से नाराज आरोपियों ने उसके साथ वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने उसकी मां-बहन को भी उठा कर ले जाने की धमकी दी। आरोप है कि मारपीट करते हुए उसके कपडे उतरवा लिए व नग्न अवस्था में उसका वीडियो बनाते हुए उसे जबरन शराब व पेशाब पिलाया। आरोपियों ने उससे 16 हजार रुपए भी छीन लिए व अधमरी हालत में रात 10-11 बजे झंवर बस स्टैण्ड के पास ही फेंक गए। जहां से बदहवास स्थिति में उसे राह चलते लोगो ने पुलिस थाने पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है जिसकी जांच हैड कांस्टेबल भगवानाराम को दी गई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement