Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर आ रही प्राइवेट बसें आपस में भिड़ीं

India-1stNews




बीकानेर आ रही प्राइवेट बसें आपस में भिड़ीं

जयपुर से बीकानेर आ रही एक प्राइवेट कंपनी की बस रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जयपुर से आगे गोविंदगढ़ के पास ये हादसा हुआ। सोमवार शाम दो बसों में आमने-सामने टक्कर हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं लगी। दोनों बसों को काफी नुकसान हुआ है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और रास्ता सामान्य कर दिया गया।

सोमवार शाम जयपुर से बीकानेर के लिए रवाना हुई एक प्राइवेट कंपनी की स्लीपर बस जयपुर से करीब 50 किमी तक पहुंची तो रास्ते में गोविंदगढ़ के पास एक्सीडेंट हो गया है। इस बस के आगे चल रही एक अन्य लोकल बस ने अचानक ब्रेक मार लिए। लापरवाही से बस के ब्रेक लगाने से पीछे से आ रही दूसरी प्राइवेट बस के कंडक्टर साइड से टक्कर हो गई। काफी ब्रेक लगाने के बाद भी बस का हिस्सा लोकल बस से जा टकराया। इससे दोनों बसों के आगे के कांच टूट गए। बीकानेर आ रही प्राइवेट बस को ज्यादा नुकसान पहुंचा। हालांकि ये गनीमत रही कि दोनों ही बसों में सवार किसी भी सवारी के चोट नहीं आई है। यहां तक कि ड्राइवर और कंडक्टर भी दोनों बसों के सुरक्षित है। फिलहाल दोनों बसों के यात्रियों को गंतव्य पर पहुंचाया जा रहा है। जयपुर से बीकानेर आ रहे यात्रियों को भी सुरक्षित बीकानेर पहुंचाया गया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562