Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: फांसी के फंदे पर झूली विवाहिता, माँ का आरोप मौत की खबर भी ससुराल वालों ने नही दी

India-1stNews




बीकानेर: फांसी के फंदे पर झूली विवाहिता, माँ का आरोप मौत की खबर भी ससुराल वालों ने नही दी

बीकानेर में एक विवाहिता की फंदे पर झूलने से मौत के बाद मृतका की मां ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में कहा है कि बेटी को दामाद पीटता था, तंग करता था। बेटी की मौत के बाद भी ससुरालवालों ने जानकारी नहीं दी। दोहिते ने फोन कर बताया।


मुक्तप्रसाद नगर निवासी बेबी ने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि उसके बेटी बबीता की शादी वाल्मीकी बड़ी गुवाड़ निवासी राजेश के साथ हुई थी। वह मारता, पीटता तंग करता था। परेशान बेटी ने 17 जुलाई की रात ससुराल में फंदे से झूलकर जान दे दी। इसके बावजूद दामाद राजेश या ससुरालवालों ने इसकी सूचना तक नहीं दी। मेरे दोहिते निकु ने फोन कर मुझे घटना के बारे में बताया। कोटगेट पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के साथ ही थानाधिकारी गौरव बोहरा मामले की जांच कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562