Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: चाकू से युवक पर जानलेवा हमला, बुरी तरह हुआ घायल

India-1stNews




बीकानेर: बेख़ौफ़ बदमाशों का आतंक, युवक पर चाकू से हमला


बीकानेर@ जिले के खाजूवाला में बैखोफ बदमाशों ने पुलिस थाने से कुछ दूरी पर एक युवक पर चाकुओं से हमला बोल दिया। हमले में युवक बुरी तरह घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दीवान भोपा किसी काम से थाने के पास स्थित मीणा मार्केट के पहुंचा, अचानक उससे पुरानी रंजिश रखने वाले मांगीलाल विश्नोई, राहुल जाट ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपी यही नहीं रूके उन्होंने दीवान भोपा के पीठ, बाजू पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर घायल दीवान भोपा को खाजूवाला सीएचसी पहुंचाया जहां दीवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल युवक ने आरोपी मांगीलाल बिश्नोई और राहुल जाट के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562