Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: ट्रक से बरामद हुई 850 पेट्टी अवैध अंग्रेजी शराब

India-1stNews




बीकानेर: ट्रक से बरामद हुई 850 पेट्टी अवैध अंग्रेजी शराब

बीकानेर पुलिस ने शुक्रवार को एक ट्रक से लाखों रुपए की अंग्रेजी शराब बरामद की है। ये शराब बीकानेर से गुजरात की ओर लेकर जा रहे थे। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने महाजन थाने के पास इस ट्रक को रोका तो शराब के कार्टन थे। ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि शराब किसकी है और कहां जा रही थी।


एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया-नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक बीकानेर से जा रहा था। महाजन के पास नाकेबंदी के दौरान इस ट्रक को रोका गया तो उसमें कुछ सामान रखा हुआ था। ट्रक को खोलकर अंदर तक सामान चैक किया तो अंदर कार्टन भरे हुए थे। कार्टून खोलकर देखे तो अंदर शराब भरी थी। अंग्रेजी शराब की 850 पेटी पुलिस ने बरामद कर ली।

पंजाब में निर्मित अवैध अग्रेजी शराब के साथ ट्रक ड्राइवर पेमाराम पुत्र हनुमानराम जाति जाट उम्र 27 साल निवासी धारासर पुलिस थाना चोहटन जिला बाडमेर को गिरफ्तार किया गया है। जिस पर आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व किया जा रहा है। इस बरामदगी में पुलिस अधीक्षक की स्पेशल डीएसटी टीम की भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562