Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: ज़बरन लड़की को ले जाने का प्रयास, परिजनों के साथ मारपीट का आरोप

India-1stNews




बीकानेर: ज़बरन लड़की को ले जाने का प्रयास, परिजनों के साथ मारपीट का आरोप

बीकानेर@ लड़की को जबरन ले जाने का प्रयास कर परिजनों के साथ मारपीट का एक मामला सामने आया है। परिवादी नौरंदेसर निवासी देवीलाल जाट ने नापासर थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी का आरोप है कि मनोज पुत्र लालूराम, भंवरलाल पुत्र लालूराम, अशोक कुमार, भागीरथ और ओेमप्रकाश बाना ने 16 जुलाई को रोही नोरंगदेसर में एक राय होकर परिवादी की ढाणी में प्रवेश किया और परिवादी की बहिन को जबरदस्ती गाड़ी में डाल कर ले जाने लगे, इस दौरान परिवादी और उसके मामा के साथ भी मारपीट की, आरोप है कि जान से मारने की नियत से पीछे दौड़ाई।

गाड़ी से 50 हजार रुपए चुराए, सोने की चेन छीनने का आरोप

गाड़ी से नकदी चुराने और सोने की चेन छीनकर ले जाने का एक मामला नापासर थाने में दर्ज किया गया है। परिवादी भंवरलाल जाट ने इस संबंध में मामला दर्ज कराया है। परिवादी का आरोप है कि तोलराम पुत्र नानूराम, रामेश्वर, रूपाराम, श्रवण, देवीलाल, जयदायाल निवासी नोरंगदेसर व चार अन्य 16 जुलाई को एकराय होकर आए और परिवादी व एक अन्य के साथ मारपीट की। इससे उनको चोटे आई। आरोप है कि गाड़ी भी तोड़ डाली, उसमें रखे 50 हजार रुपए ले गए और ओमप्रकाश के गले से सोने की चेन छीनकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562