Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: अवैध दो पिस्टल, जिंदा कारतूस सहित दो गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर: अवैध दो पिस्टल, जिंदा कारतूस सहित दो गिरफ्तार

शहर में अपराध का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है तथा हर रोज अवैध हथियार, कारतूस, ड्रग्स आदि संदिग्ध सामग्री मिलना आम बात हो गई है। इसी क्रम में मुक्ता प्रसाद पुलिस ने अपराध को लगाम लगाने के लिए अवैध हथियार सहित इरफान अली निवासी अरविंद बाल मंदिर, सोनगिरि कुआं और दिनेश आचार्य निवासी बंगलानगर को गिरफ्तार किया है।

अभियुक्तों के पास दो अवैध पिस्टल, दो जिंदा कारतूस एवं 1 अवैध मैग्जीन बरामद की गई है। पुलिस ने यह कार्रवाई निरीक्षक धीरेंद्र सिंह थाना मुक्ताप्रसाद के नेतृत्व में दो अलग-अलग टीमों का गठन कर की। मामले में पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562