Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: ट्रैन की चपेट में आने से एक महिला की मौत, एक युवक का कटा हाथ

India-1stNews




बीकानेर: ट्रैन की चपेट में आने से एक महिला की मौत, एक युवक का कटा हाथ

बीकानेर@ नोखा के नवली गेट पर ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की शिनाख्त सलूंडिया निवासी पंखी देवी बिश्नोई (65) के रूप में हुई। रेल पटरी पार करने के प्रयास में हादसा हुआ। मृतक महिला का शव जिला अस्पताल मोर्चरी में रखवाया गया। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर जीआरपी पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाएगी।

इधर देर रात कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक ट्रैन की चपेट में आ गया। घटना जिन्ना रोड स्थित एमआर हॉस्पिटल के पास की है। यहां देर रात पटरी पर एक युवक के दुर्घटनाग्रस्त होने से की जानकारी मिलते ही ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी की एम्बुलेंस के साथ शोएब भाई, असहाय सेवा संस्थान के ताहिर हुसैन, मो. जुनेद, अब्दुल सत्तार, रमजान अली, राजकुमार खड़गावत, समशुदीन आदि मौके पर पहुँचे।

पुलिस थाना कोटगेट के अधिकारियों की निगरानी में रहगीरो की मदद से इसको एंबुलेंस में डाल के समय रहते तुरंत पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। घायल की पहचान मनू नामक व्यक्ति के रूप में हुई है। ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी हाजी जाकिर, हाजी नसीम, सोयेब भाई, मो जुनैद ख़ान, ताहिर हुसैन, रमजान अली, अब्दुल सतार, राजकुमार खड़गावत आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement