Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: गंगा रेजिडेन्सी के गार्ड पर मारपीट का आरोप, लोहे के सरिये से किया हमला

India-1stNews




गंगाशहर: गंगा रेजिडेन्सी के गार्ड पर मारपीट का आरोप, लोहे के सरिये से किया हमला

बीकानेर@ गंगाशहर के सुजानदेसर इलाके में स्थित गंगा रेजिडेन्सी के मुख्य द्वारा पर कार्यरत गार्ड द्वारा नशे में धुत होकर रेजिडेन्सी के ही एक निवासी के साथ मारपीट व गाली-गलौच करने के मामले में चार-पांच लोगों खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गंगा रेजिडेन्सी निवासी रोशन सोलंकी पुत्र परमानन्द सोलंकी जाति जीनगर ने गंगाशहर थाना में लिखित परिवाद दिया की वह जब अपने काम से लौट कर घर आया तो गंगा रेजिडेन्सी के मेनगेट पर कार्यरत गार्ड जो कि उस समय शराब के नशे में था ने मुझसे बदतमीजी करते हुए मुझे जातिसूचक गालियां दी। इसका विरोध करने से गुस्साए गार्ड ने अपने चार-पांच दोस्तों को बुलाकर मेरे साथ गाली-गलौज करते हुए लोहे के सरिये से बुरी तरह मारपीट की।

पुलिस ने मामले में आरोपी विक्रम बिश्नोई व चार-पांच अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में जांच गंगाशहर सर्किल सीओ शालिनी बजाज कर रही हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562