Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: घुमचक्कर से पत्नी गायब, पति ने पुलिस से ढूंढने की लगाई गुहार

India-1stNews




बीकानेर: घुमचक्कर से पत्नी गायब, पति ने पुलिस से ढूंढने की लगाई गुहार

बीकानेर@ घुमचक्कर पर स्थित दुकानों पर सामान लेने गए पति की पत्नी पीछे से गायब हो गई और युवक ने अपने खेत पड़ौसी पर शक जताते हुए पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। बिग्गा निवासी 28 वर्षीय अशोक पुत्र सुण्डाराम मेघवाल ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि तीन वर्ष पूर्व उसका विवाह बीदासर के ढाणी रामदेवरा निवासी लालाराम मेघवाल की पुत्री शांति से हुआ। वह लक्ष्मणगढ़ के पास कुआं काश्त करता है और वहीं उसके पड़ौस में खेत काश्त करने वाले राजीयासर निवासी मांगीलाल मेघवाल पर अपनी पत्नी को ले जाने का शक जताया है। परिवादी की पत्नी डेढ़ दो माह से पीहर गई थी जिसे लेने वह 7 जुलाई बीदासर गया। वहां से पत्नी को लेकर सुजानगढ़ से बीदासर जाने वाली बस में बैठकर शाम 7 बजे घुमचक्कर श्रीडूंगरगढ़ पहुंचा।

यहां बिग्गा की बस का इंतजार कर रहें थे तभी पत्नी ने कहा दुकान से सामान ले आओ फिर चलते है वह सामान लेने गया और पांच सात मिनिट में लौटा तो पत्नी वहां नहीं थी। वह जो बैग बीदासर से लाई वह भी नहीं था और उसका बैग वही पड़ा था। परिवादी ने उसे बिग्गा, बीदासर व अन्य रिश्तेदारों के यहां तलाश करवाया परंतु वह नहीं मिली। परिवादी ने पुलिस से उसे ढूंढने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कार्यवाहक थानाधिकारी मलकीतसिंह को दे दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562