Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

अबुधाबी के बिजनेस टाइटन समारोह में बीकानेर का बढ़ा मान, सोनी को मिला बिजनेस टाइटंस का खिताब

India-1stNews




अबुधाबी के बिजनेस टाइटन समारोह में बीकानेर का बढ़ा मान 

सोनी को मिला बिजनेस टाइटंस का खिताब

बीकानेर। मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज बीकानेर के अध्यक्ष  और यूवा उद्यमी मनीष सोनी का रविवार को  दुबई के अबूधाबी शहर मे बिजनेस टाइटंस चैप्टर 3 के तहत 2024 का यंग एंटरप्रेन्योर लीडरशिप अवार्ड का  खिताब देकर सम्मानित किया गया। यूवा उद्यमी मनीष सोनी को उक्त अवार्ड कुंदन मीना जड़ाऊ ज्वैलरी मेकिंग वर्क में बेहतरीन कार्य  करने पर प्रदान किया गया जिसमे जड़ाऊ वर्क के छेत्र में भारत वर्ष के उधमियो को पछाड़कर बीकानेर की कला को विश्व पटल पर रखा। अवार्ड मिलने के बाद सोनी ने बताया की  देश के बड़े-से-बड़े कार्पोरेट घराने हो या सेलीब्रेटी के शादी-समारोह की झलकियों में उनके आभूषणों में विशेष रूप से जड़ाऊ गहने बीकानेर के कारीगरों द्वारा ही तैयार किए जाते हैं। मुगल काल से बीकानेर के कलाकार विभिन रियासतों व निजामों के लिए जड़ाऊ गहने बना रहे हैं। आज भी देश में बिक रही कुंदन-मीना जड़ाऊ की ज्वैलरी में से लगभग 70 प्रतिशत बीकानेर में ही बन रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement