Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर में निकलेगी 1 किलोमीटर लंबे तिरंगे की यात्रा, देशभक्ति संगीत के साथ होगी भव्य आतिशबाजी

India-1stNews




बीकानेर में निकलेगी 1 किलोमीटर लंबे तिरंगे की यात्रा

देशभक्ति संगीत के साथ होगी भव्य आतिशबाजी 

बीकानेर@ भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची के निर्देशानुसार व युवा मोर्चा बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष वेद व्यास की अनुशंसा पर आजादी के 78वे स्वतंत्र दिवस व आजादी के अमृत महोत्सव पर पिछले दो वर्षो की भांति, इस वर्ष भी उसी अंदाज में युवा मोर्चा तिरंगा यात्रा का आयोजन करेगा।

जिसमे बीकानेर शहर से गजेंद्र सिंह भाटी को संयोजक व हर्ष पारीक, बाबूलाल सिंवर को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं, बीकानेर पूर्व विधानसभा का संयोजक भव्यदत्त भाटी को और पश्चिम विधनसभा का संयोजक ऋषि पारीक को नियुक्त किया गया है।

इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा बीकानेर लागतार पिछले दो वर्षो से बीकानेर में 1 किमी. तिरंगा यात्रा व सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन करता आ रहा है। ओर साथ ही, पूरे राजस्थान में सबसे बड़े तिरंगा यात्रा का रिकॉर्ड भी कायम किया है।

इस वर्ष भी युवा मोर्चा बीकानेर 13 अगस्त 2024 सायं 5 बजे को कोट गेट से दाऊजी रोड पर 1 किमी. तिरंगा फेराएगा और सामूहिक राष्ट्रगान कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562