Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: पिता के बाद पुत्र ने संभाला जिला न्यायाधीश का कार्यभार, अतुल कुमार सक्सेना बने नए जिला एवं सत्र न्यायाधीश

India-1stNews




पिता के बाद पुत्र ने संभाला जिला न्यायाधीश का कार्यभार, अतुल कुमार सक्सेना बने नए जिला एवं सत्र न्यायाधीश

बीकानेर। मंगलवार को जिला एवं सेशन न्यायाधीश बीकानेर के पद पर  अतुल कुमार सक्सेना ने पदभार ग्रहण कर लिया। जिला न्यायालय के प्रोटोकॉल अधिकारी प्रकाश चंद्र मोदी ने बताया की जिला न्यायाधीश   देवेंद्र मोहन शर्मा के सेवानिवृत होने के पश्चात जिला न्यायाधीश के पद पर अतुल कुमार सक्सेना ने कार्यभार ग्रहण किया है। इससे पूर्व अतुल कुमार सक्सेना बीकानेर में दो बार न्यायाधीश की भूमिका में कार्य कर चुके हैं। सक्सेना सर्वप्रथम मुंशीफ़ मजिस्ट्रेट के पद पर वर्ष 1997 से 2000 तक एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या एक, बीकानेर के पद पर वर्ष 2011 से 2014 तक कार्य कर चुके हैं। अतुल कुमार सक्सेना के पिताजी राजेंद्र प्रकाश सक्सेना भी पूर्व में वर्ष 79 से जुलाई 1980 तक जिला एवं न्यायाधीश के पद पर कार्य कर चुके हैं। यह एक संजोग है कि पिता के बाद पुत्र ने भी जिला एवं सेशन न्यायाधीश बीकानेर का पदभार ग्रहण किया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562