Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

जुए पर गंगाशहर पुलिस का एक्शन : नामी रिसोर्ट में लगा रहे थे दांव, पुलिस ने 11 आरोपियों को किया गिरफ्तार

India-1stNews




जुए पर गंगाशहर पुलिस का एक्शन : नामी रिसोर्ट में लगा रहे थे दांव, पुलिस ने 11 आरोपियों को किया गिरफ्तार 

बीकानेर@ गंगाशहर पुलिस ने उदयरामसर बायपास पर एक रिसोर्ट में छापेमारी की है। जहां जुआ खेलते हुए 11 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन जुआरियों में शहर के कई हाई प्रोफाइल चेहरे भी शामिल हैं। पुलिस ने मौके पर से 1 लाख 37 हजार रुपये नगदी और ताश की पत्तियां भी जब्त की है। यह पूरा मामला गंगाशहर थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, गंगाशहर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि, उदयरामसर बायपास होटल में जुआ चल रहा है। जिसके बाद पुलिस की टीम ने दबिश दी। जहां रिसोर्ट के रूम में जुआरियों को मजमा लगा हुआ था। पुलिस ने जुआ खेलते हुए 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। वही मौके से 1 लाख  37 रुपये नगदी और अन्य सामग्री जब्त किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement