Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: इस दूध भंडार में मिला बिना मार्के का 240 किलो एक्सपायर्ड घी

India-1stNews


 

बिना मार्के का 240 किलो एक्सपायर्ड घी करवाया नष्ट

शुद्ध आहार-मिलावट पर वार' अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने लूणकरणसर में की कार्रवाई

बीकानेर, 6 अगस्त। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर द्वारा गत दौरे के दौरान दिए गए निर्देशों की पालना में 'शुद्ध आहार-मिलावट पर वार' अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा लूणकरणसर में निरीक्षण एवम नमूनीकरण की कार्रवाई की गई। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि की कार्य योजना अनुसार मंगलवार को ग्राम भादरा तहसील लूनकरणसर के मैसर्स शिव दूध भंडार पर 16 पीपो में बिना मार्का के अवधिपार रखे लगभग 240 किलो घी को मौके पर ही कास्टिक मिला कर नष्ट करवाया गया। इसके अतिरिक्त घी, दूध, तेल, रसगुल्ला, क्रीम, मिक्स मसाला के कुल 6 नमूने लिए गए। लिए गए नमूनों को जांच हेतु जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार तथा राकेश गोदारा शामिल रहे।

जुलाई माह में सात प्रकरणों में लगाया 17 लाख का जुर्माना
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार वर्मा ने बताया कि अमानक पाए गए खाद्य पदार्थों के परिवाद अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) न्यायालय में प्रस्तुत किए गए थे। जिनमे मेसर्स भुजियालाल लाल जी करनी इंडस्ट्रीयल एरिया के 3 प्रकरणों में 6.5 लाख, मेसर्स पूजा ट्रेडिंग कंपनी बीछवाल पर 3 लाख, मैसर्स शर्मा जी छत्ते वाले स्वीट सेंटर नोखा पर 3 लाख, मैसर्स धर्म चंद सतीश कुमार कृषि उपज मण्डी पर 2 लाख तथा मेसर्स मेघराज एजेंसी केईएम रोड पर 2.5 लाख, कुल 17 लाख का जुर्माना लगाया गया है। एफएसओ भानु प्रताप सिंह गहलोत ने बताया कि जुलाई माह में कुल 43 नमूने एक्ट में संग्रहित किए गए जिसमें से 20 सही पाए गए, चार सब स्टैंडर्ड तथा तीन अनसेफ पाए गए। इस दौरान 1 हजार 843 किलो संदिग्ध खाद्य सामग्री सीज की गई वह 743 किलो खराब सामग्री नष्ट करवाई गई।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement