Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर पीबीएम हॉस्पिटल के डॉक्टर के साथ 50 लाख रूपए की ठगी

India-1stNews




बीकानेर पीबीएम हॉस्पिटल के डॉक्टर के साथ 50 लाख रूपए की ठगी

बीकानेर में पीबीएम हॉस्पिटल के एक डॉक्टर के साथ 50 लाख रूपए से अधिक की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ऑनलाइन ठगी की पुष्टि होने के बाद डॉक्टर ने इस संबंध में बीकानेर के साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट लिखवाई है।

पुलिस से मिली रिपोर्ट के मुताबिक बीकानेर के एसपी मेडिकल कॉलेज बॉयज हॉस्टल में रहने वाले जयपुर के डा.मोहित शर्मा के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला रिपोर्ट हुआ है। पीड़ित डॉक्टर ने साइबर क्राइम थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई है।


पुलिस को दी गई रिपोर्ट के मुताबिक डा.मोहित शर्मा को फ्रोडर ने हार्वे नोर्मन कंपनी में बिडिंग कर मुनाफा कमाने का झांसा दिया। झांसे में लेकर 50 लाख 66 हजार 191 रूपए की धोखाखड़ी कर दी। हालांकि जयपुर निवासी डा.मोहित से किस मामले में बिडिंग कर धोखाखड़ी की गई यह अभी पुलिस ने स्पष्ट नहीं किया है लेकिन हार्वे नोर्मन के नाम पर लगातार हो फ्रॉड होने की जानकारी सामने आ रही है।


हार्वे नॉर्मन स्कैम अलर्ट भी जारी:

ऑन लाइन प्लेटफॉर्म पर हार्वे नॉर्मन के नाम से हो रहे स्कैम के कई मामले रिपोर्ट किये गये हैं। इसके लिये बाकायदा स्कैम अलर्ट भी किया गया है। हाल ही सामने आये स्कैम के कुछ मामले भी उदाहरण के लिये दिये गये हैं। इनमें तीन डॉलर में लैपटॉप से लेकर कैमरा तक लगभग हर चीज की बिडिंग के ऑफर दिये जाते हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562