Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

न्यायालय परिसर में पौधरोपण कर मनाया 78वां स्वतंत्रता दिवस

India-1stNews




न्यायालय परिसर में पौधरोपण कर मनाया 78वां स्वतंत्रता दिवस





बीकानेर@ जिला न्यायालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और बार एसोसिएशन बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आज 78 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिला न्यायालय के प्रोटोकॉल अधिकारी प्रकाश चंद्र मोदी ने बताया की जिला  न्यायाधीश एवं अध्यक्ष विधिक सेवा प्राधिकरण अतुल कुमार सक्सेना द्वारा ध्वजारोहण कर उपस्थित न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण व कर्मचारीगण को संबोधित किया गया।


बार एसोसिएशन बीकानेर के मीडिया सचिव अनिल सोनी ने बताया कि धवजारोहण के दौरान बार काउंसिल सदस्य कुलदीप कुमार शर्मा, बार एसोसिएशन बीकानेर के अध्यक्ष रघुवीर सिंह राठौड़ सचिव भंवरलाल बिश्नोई, अजय पुरोहित,किशन लाल सांखला,संजय गौतम सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे। वही इस अवसर पर *एक पेड़  मां के नाम अभियान* के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण परिसर में जिला न्यायाधीश सक्सेना, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव रैना शर्मा व अध्यक्ष बार एसोसिशन रघुवीर सिंह राठौड़ द्वारा पौधारोपण किया गया। न्यायधीश सक्सेना द्वारा उपस्थित अधिकारीगण, अधिवक्तागण व कर्मचारिगण को आधिकाधिक पेड़ लगाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562