Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: शगुन मिष्ठान पहुंची स्वास्थ्य विभाग टीम, बस रुकवाकर 837 लीटर घी किया सीज

India-1stNews





बीकानेर: शगुन मिष्ठान पहुंची स्वास्थ्य विभाग टीम, बस रुकवाकर 837 लीटर घी किया सीज





बीकानेर, 17 अगस्त। रक्षाबंधन त्यौहार के दौरान आमजन को शुद्ध मिठाइयां उपलब्ध हो सके इस उद्देश्य से “शुद्ध आहार – मिलावट पर वार“ अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाईयां जारी है। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर 3 कार्रवाईयां की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए गंगाशहर में हंसा गेस्ट हाउस के पास शर्मा ट्रेवल्स की बस को रूकवाया गया जिसमे श्री करनी ब्रांड घी जो कि अहमदाबाद से पीलीबंगा हनुमानगढ़ जा रहा था, को कब्जे में लिया गया। पड़ताल करने पर सामने आया कि यह घी सुभाष लालवानी का था जो की मैसर्स अंजनी मार्केटिंग अहमदाबाद से मेसर्स लव्या एंटरप्राइजेज पीलीबंगा हनुमानगढ़ जाना था। बस में 1 लीटर, 500 एमएल, 200 एमएल, 5 लीटर, 15 लीटर आदि विभिन्न साइज में लगभग 837 लीटर घी था। फर्म के मालिक द्वारा मौके पर आने में असमर्थता जताने पर उपरोक्त 837 लीटर घी को नमूने लेने तक मुक्ता प्रसाद नगर के एक घर में सीज किया गया।

दूसरी कार्रवाई में पुरानी गजनेर रोड पर राठौर ट्रेवल्स की एक बस को रुकवाया जिसमें मैसर्स डूडी एंड सारस्वत मावा भंडार का मीठा मावा व घी बिना बिल के डीडवाना कुचामन जा रहा था। यहां से मावा व घी के कुल 3 नमूने लिए गए।


इसके अलावा शिकायत के आधार पर रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित मैसर्स शगुन मिष्ठान पर निरीक्षण एवम नमुनीकरण की कार्रवाई की गई। डॉ गुप्ता ने यहां नाली के ऊपर भट्टी लगाकर खुले में जलेबियां बनाते हलवाई को रोका और संस्थान मालिक को साफ सफाई रखने के लिए पाबंद किया। नमकीन बनाने के तेल को टीपीसी मशीन से चेक किया तो दो बार से अधिक बार उपयोग लिया हुआ निकला। इस लगभग 20 लीटर खराब तेल को तत्काल कास्टिक मिलाकर नष्ट कराया गया। संस्थान से मावा, गुलाब जामुन, काजू तथा रस मलाई के 4 नमूने लिए गए। लिए गए कुल 7 नमूनों को जांच हेतु जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा। कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानू प्रताप सिंह तथा श्रवण कुमार वर्मा शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement