Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

विप्र फ़ाउंडेशन की संगठनात्मक बैठक आयोजित

India-1stNews




- विप्र फ़ाउंडेशन की संगठनात्मक बैठक आयोजित

- शिक्षा और व्यवसायिक गतिविधियों का होगा आगामी कार्यक्रम

बीकानेर 24 अगस्त 2024 - विप्र फाउंडेशन बीकानेर संगठनात्मक बैठक राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी भंवर पुरोहित की अध्यक्षता में गजनेर रोड़ स्थित डेहरू माता मंदिर परिसर में सक्रिय विप्र बन्धुओ की उपस्थिति में सम्पन्न हुई..बैठक में संगठन के कार्यो की समीक्षा के साथ आगामी कार्ययोजना पर सार्थक चर्चा हुई - !!

प्रदेश प्रभारी भंवर पुरोहित ने अपने विचार रखा कि आगामी कार्यक्रम शिक्षा और व्यापार को समर्पित होगा जिसमें समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा और युवा संवाद के माध्यम से युवाओं में समाज और संगठन के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित किया जाएगा।

प्रदेशाध्यक्ष धनसुख सारस्वत ने बताया कि आगामी दिनों में बीकानेर में प्रदेश कार्य समिति की बैठक आहूत की जाएगी जिसमे बीकानेर जोन के आठ जिलो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बंधुओं को अपेक्षित कर सूरत अधिवेशन के प्रस्तावों को प्रभावी तरीक़े से लागू करने की कार्ययोजना बनाई जाएगी !

संगठन महामंत्री दीपक हर्ष ने बताया कि आप सभी समाज जन की सहभागिता से विप्र फाउंडेशन की गतिविधियों की समीक्षा के साथ विभिन्न मुद्दों पर रणनीति तय की गई सभी आठों ज़िला संगठन का आगामी दिनों में सभी विप्र घटकों को साथ लेकर विस्तार किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से हर व्यक्ति को समाज और संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

जिला अध्यक्ष किशन कुमार जोशी में संगठन द्वारा निर्धारित संकल्पनाओं के माध्यम लघु व्यवसायी को प्रोत्साहित करने और वर्तमान समय की जरूरत के अनुसार व्यवसाय की प्रगति को नई दिशा का कार्यक्रम आयोजित किया जाए साथ साथ लघु व्यवसायी को समाज के ही बड़े उद्योगपतियों के साथ     जोड़ा जाए ताकि सभी को समाज की एकरूपता से जोड़ा जाए।

विफ़ा के जिला संगठन महामंत्री अमित व्यास ने बताया कि  आगामी दिनों में संगठन द्वारा कई जनोपयोगी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा तथा जिसकी विधिवत घोषणा शीघ्र की जाएगी आज की संगठनात्मक बैठक में एडवोकेट मुकुंद व्यास , जुगल किशोर सेवग, आशा राम जोशी, लक्ष्मण  उपाध्याय, सुधाकर असोपा, मुकेश पुरोहित, शिव शंकर जी जाजड़ा आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement