Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

India-1stNews




बीकानेर@ शहर के मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र में 32 वर्षीय युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रामपुरा बस्ती गली नंबर 02 की है। जहां 32 वर्षीय बबलु पुत्र रामेश्वर ढोणी राणा ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस संबंध में मृतक के भाई मुलाराम उर्फ मुलचंद ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवायी है। जिसमें बताया कि उसके बड़े भाई बबलु ने घर के कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562