Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: ट्रेन से कटकर युवक की मौत

India-1stNews




बीकानेर: ट्रेन से कटकर युवक की मौत






बीकानेर@ गुरुवार को देशनोक अंडर पास पुलिया के पास से रेल लाइन क्रॉस करते समय जम्मू-तवी ट्रेन की चपेट आने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची जीआरपी व आरपीएफ टीम ने क्षत-विक्षत हो चुके शव को एकत्रित कर अपने कब्जे में लिया। नोखा आरपीएफ के हेड कांस्टेबल हरिराम विश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक स्वरूप सिंह पुत्र नरपत सिंह 25 वर्ष निवासी पिथरासर बूंदी कोर्ट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है जो छुट्टी पर घर आया था। देशनोक करणी माता के दर्शन कर रेल लाइन पार कर हाईवे की तरफ जा रहा था तभी ट्रेन की चपेट में आ गया। सूचना पर मृतक के चाचा मौके पर पहुंचे उन्हें शव सुपुर्द किया गया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement