Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: ढाबे पर खड़े ट्रक की चेकिंग में मिला एक क्विंटल डोडा पोस्त, चालक गिरफ्तार, ट्रक जब्त

India-1stNews

बीकानेर: ढाबे पर खड़े ट्रक की चेकिंग में मिला एक क्विंटल डोडा पोस्त, चालक गिरफ्तार, ट्रक जब्त





बीकानेर@ बीकानेर पुलिस की ओर से नशाखोरों और तस्करी रोकने के लिए जिलेभर में चलाए जा रहे 100 दिवसीय कार्ययोजना, वांछित अपराधियों की गिरफतारी, अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध एवं एरिया डोमिनेशन विशेष अभियान के तहत लगातार पुलिस दबिश देकर कार्रवाई कर रही है. शुक्रवार को देशनोक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त छिलका मय ट्रक जब्त कर एक आरोपी को गिरफतार किया है.

देशनोक थानाधिकारी सुमन शेखावत ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे संख्या 754ए पुलिस थाना देशनोक क्षेत्राधिकार में गश्त व होटल ढाबे चैकिग के दौरान एक वाहन ट्रक को रोककर तलाशी ली गई. जिसमें 105.970 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त छिलका मय अवैध मादक पदार्थ बरामद किया गया. पुलिस ने पंजाब के जोहाल डाई पुलिस थाना डेरा साब जिला तरणताल निवासी ट्रक चालक निर्मलसिंह पुत्र अवतारसिंह जाति मजबी सिख को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ परिवहन में प्रयुक्त वाहन ट्रक जब्त कर व मुल्जिम को गिरफतार कर एनडीपीएस एक्टा के तहत प्रकरण दर्ज किया है.

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement