Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: दिन दहाड़े मुख्य बाजार में स्कार्पियों गाड़ी में की तोड़फोड़, देखे वीडियो

India-1stNews




बीकानेर: दिन दहाड़े मुख्य बाजार में स्कार्पियों गाड़ी में की तोड़फोड़

बीकानेर@ शहर के कोटगेट थाना इलाके में दिन दहाड़े एक स्कार्पियों गाड़ी में कुछ बदमाशों द्वारा तोडफ़ोड़ की गई है। तोडफ़ोड़ की इस घटना में एक जना घायल हुआ है। घायल को पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि राजीव गांधी मार्ग पर कुछ बदमाशों ने बीकानेर नंबर की स्कार्पियों गाड़ी आरजे-07-6692 में लोहे के पाइपों से तोडफ़ोड़ कर गाड़ी के कांच तोड़ डाले। गाड़ी में बैठे एक युवक के भी चोटें आई है। अचानक मुख्य मार्ग पर हुए इस घटनाक्रम से एक बारगी इलाके अफरा तफरी मच गई। मारपीट में घायल युवक का नाम हरीश बताया जा रहा है। जिसे पीबीएम अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंची है और पूरे घटनाक्रम को समझने का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया यह मामला आपसी रंजिश का लग रहा है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562