Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: कपिल सरोवर में तैरते हुए मिले युवक और युवती के शव

India-1stNews




बीकानेर: कपिल सरोवर में तैरते हुए मिले युवक और युवती के शव

बीकानेर। कोलायत के कपिल सरोवर में आज दोपहर युवक-युवती के शव तैरते हुए मिले। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकलवा कर मोर्चरी में रखवाया।

जानकारी के मुताबिक दोपहर 1 बजे के करीब किसी ने कपिल सरोवर में दो शव तैरते देखे तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहीं के लोगों के सहयोग से शवों को सरोवर से बाहर निकलवाया और लोगों से उनके बारे में पूछताछ की। गौ घाट पर मिले शव को आईडी के आधार पर शिनाख्त कर परिवार को सूचना दे दी गई।युवक की पहचान सुजानदेसर के नायकों-मेघवालों के मौहल्ले में रहने वाले केवलचंद पुत्र शिवराज नायक के रूप में हुई है। युवक शादीशुदा था और उसके एक लड़का भी है। युवक 21 अगस्त को घर से निकला था। जिसकी 23 अगस्त को गुमशुदगी दर्ज की गयी है। वहीं युवती की पहचान सुरधना देशनोक के रहने वाली मनीषा के रूप में हुई है।इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को वहीं राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।  बताया जा रहा है कि युवक-युवती के अलग अलग थानों में गुमशुदगी पहले से दर्ज है। अब दोनों वहा कैसे और क्यों पहुंचे ये पुलिस जांच में सामने आएगा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562