Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर:खजांची मार्केट के दुकानदार से बंदूक की नोक पर मांगी फिरौती, मारपीट का आरोप

India-1stNews




बीकानेर:खजांची मार्केट के दुकानदार से बंदूक की नोक पर मांगी फिरौती, मारपीट का आरोप

बीकानेर@ जिले में बदमाशों के हौसले दिनों दिन बढ़ते जा रहे है। व्यापारियों और दुकानदारों को डरा धमकाकर फिरौती मांगते रहते है। ताजा मामला कोटगेट थाना क्षेत्र का है। जिसमे  खजांची मार्केट कपड़ो की दुकान करने वाले व्यापारी ने थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार तिलक नगर निवासी आमिर खान की तरफ से दी रिपोर्ट में बताया है की मुकेश विश्नोई,नरेश विश्नोई,मोइन खान,मूलचंद सारण, ताहिर मालावत, नियाज मोहमद और अन्य उसे अवैध वसूली के लिए धमकाया। ताहिर और समीर कोहरी ने फ़ोन कर मुझे रतन बिहारी पार्क बुलाया। फ़ोन पर मुकेश से बात करवाई और कहा कि दुकान चलानी है तो 20,000 रुपये देने होंगे। मना किया तो ताहिर ने पिस्टल निकालकर कनपटी पर लगा दी। बदमाशो ने उसे 20,000 रुपये ले लिए, दो अगस्त को व्यास कॉलोनी जिम गया तो 15-20लोग अंदर घुस गए और उसके साथ मारपीट की। वीडियो भी बना लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेड कास्टेबल मनोज कुमार को दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement