Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: सालासर दर्शन को जा रहे थे, आमने सामने हुई टक्कर, पति-पत्नी हुवे घायल

India-1stNews




बीकानेर: सालासर दर्शन को जा रहे थे, आमने सामने हुई टक्कर, पति-पत्नी हुवे घायल

बीकानेर@ मारूती स्विफ्ट कार सवार बीकानेर निवासी परिवार सालासर दर्शन करते हुए जयपुर के लिए जा रहे थे कि रीड़ी से करीब 1 किमी पहले उनकी टक्कर सामने से आ रही जीप से हो गई। दुर्घटना में कार में सवार 62 वर्षीय मोहनलाल शर्मा एवं उनकी पत्नी शांतिदेवी शर्मा को चोटें आई। दुर्घटना की सूचना पर अब्दुल कलाम सोसायटी के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचें एवं घायलों को संभालते हुए श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय लेकर आए। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीकानेर रैफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनो जनें बीकानेर में पदस्थापित पुलिस विभाग के एक बड़े अधिकारी के भाई एवं भाभी है। घायलों के सर में चोट है एवं हाथ में फैक्चर आ गया है, हालांकी कार के एयर बैग खुलने से बड़ी गंभीर चोटें नहीं है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562