Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: घर से काम का कहकर निकली, अब तक नही लौटी, बच्चे कर रहे है मां का इंतजार

India-1stNews




बीकानेर: पत्नी घर से काम का कहकर निकली, अब तक नही लौटी, बच्चे कर रहे है मां का इंतजार


बीकानेर@ घर से साड़ी में पीको करवाने का कहकर निकली एक महिला के 24 घंटे बाद भी वापस घर नहीं लौटने का मामला सामने आया है। पूरा परिवार महिला की गुम हो जाने से चिंतित है वहीं बच्चे रो-रोकर अपनी मां को पुकार रहे हैं।


बीकानेर के नाथसागर बेणीसर बारी इलाके में रहने वाले गोपाल सेवग की पत्नी काजल गुरूवार आठ अगस्त को शाम लगभग छह बजे घर से यह कहकर निकली की साड़ी में पीको करवाकर आ रही है। काफी इंतजार के बाद जब घर नहीं लौटी तो तलाश शुरू हुई। घरवालों ने आस-पास की पीको दुकानों सहित काम करने वालों के यहां भी जाकर पूछा। रिश्तेदारों-परिचिततों के यहां तलाश की गई लेकिन कोई खबर नहीं मिली। ऐसे में लगभग 24 घंटे बीत जाने पर एक लिखित रिपोर्ट नयाशहर थाना पुलिस को दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक काजल के पति को कैंसर है और उसके दो छोटे बच्चे हैं।

किसी को मिले या दिखे तो इस नंबर पर करें सूचना : 8949808142, 8000812737

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562