Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने किया कर्णेश्वर महादेव में सपरिवार शिव अभिषेक

India-1stNews




पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने किया कर्णेश्वर महादेव में सपरिवार शिव अभिषेक





बीकानेर@ सावन के पुण्य पवित्र मास के आखरी रविवार को श्रीमती  तेजस्वनी गौतम एवं श्रीमान उत्कर्ष ने दौड़ भाग भरी जिंदगी से कुछ समय निकाल कर महादेव की भक्ति में बिताया। पँडित मनोज व्यास ने बताया की नत्थूसर गेट के बाहर लाली बाई पार्क से आगे भालचंद्र गणेश  किराडू बगेची के कर्णेश्वर महादेव में  ज्योतिषाचार्य सुशील किराडू, नानू किराडू के आचार्यतत्व में पँडित लाली सुरा,पँडित श्रीबलभ व्यास,पँडित लाल किराडू के सानिध्य में  एसपी तेजस्वनि गौतम एवं श्रीमान उत्कर्ष ने गणेश पूजन शिव परिवार पूजन और महादेव के केसर जलधारा से अभिषेक किया और आरती की। बगेची में बन रहे सवालाख पार्थिव शिवलिंग महादेव के दर्शन लाभ और जानकारी ली। किराडू बगेची के इतिहास के बारे में भी जानकारी ली। पूजा अभिषेक में नारायण किराडू,उमेश पुरोहित और मंदिर के पुजारी सरवन स्वामी जी और उनके परिवार का  सहयोग रहा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement