Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

नगर निगम बीकानेर ने किया स्वर्णकार अध्यक्ष मनीष लांबा का सम्मान

India-1stNews


नगर निगम बीकानेर ने किया स्वर्णकार अध्यक्ष मनीष लांबा का सम्मान





बीकानेर। श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज बीकानेर के अध्यक्ष मनीष लांबा को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम बीकानेर द्वारा सम्मानित किया गया। स्वर्णकार समाज के मीडिया प्रभारी अनिल सोनी एडवोकेट ने बताया कि मनीष लांबा को यह सम्मान समाज सेवा, युवा उद्यमी एवं भामाशाह के रूप में दिया गया है। इस अवसर पर संस्था के सचिव मेघराज मौसूण ने बताया की 15 अगस्त  को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर बीकानेर नगर निगम की महापौर शुशीला राजपुरोहित एवं आयुक्त अर्पिता सोनी द्वारा अध्यक्ष मनीष लांबा की अनुपस्थिति पर यह सम्मान उनकी माता  सुशीला सोनी ने प्राप्त किया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त अर्पिता सोनी  से शिष्टाचार भेंट करते हुए मेघराज मौसूण और सुशीला सोनी ने शहर के पुरानी जेल रोड स्थित सर्किल का स्वर्णिम विकास स्वर्णकार समाज के सहयोग से करने की बात कही। जिस पर आयुक्त ने कहा कि स्वर्णकार समाज सदैव शहर के सौंदर्यकरण की बात पर प्रशासन का सहयोग करता आया है और ऐसा ही सहयोग स्वर्णकार समाज का प्रशासन को निरंतर मिलते रहना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562