Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: रेजीडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल खत्म, पीबीएम के डॉक्टरों ने वार्डो में संभाला काम

India-1stNews




बीकानेर: रेजीडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल खत्म, पीबीएम के डॉक्टरों ने वार्डो में संभाला काम

बीकानेर@ सुप्रीम कोर्ट की अपील पर रेजीडेंट डॉक्टर्स ने अपनी हड़ताल पूरी तरह से समाप्त कर दी है। एक दिन पहले इमरजेंसी सेवाएं बहाल कर दी गई थी। अब शुक्रवार सुबह से वार्ड और अन्य मेडिकल विभागों में भी रेजीडेंट डॉक्टर्स पहुंच गए हैं। ऐसे में पीबीएम हॉस्पिटल में रुके हुए ऑपरेशन फिर से शुरू हो सकेंगे।

कोलकाता में एक महिला रेजीडेंट डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले में देशव्यापी आंदोलन के चलते बीकानेर में भी जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे। कुछ दिन पहले ही इमरजेंसी सेवा बंद कर दी गई, जिससे सरकार पर दबाव बना।

रेजीडेंट डॉक्टर्स ने संभाला काम
इस बीच अब सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टर्स से अपील की है कि वो अपना काम जारी रखें। जल्द ही न्याय दिलाया जाएगा। ऐसे में देशभर में रेजीडेंट डॉक्टर काम पर लौट आए हैं। बीकानेर रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अभिजीत यादव ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की अपील और आम जनता की समस्या को ध्यान में रखते हुए हड़ताल समाप्त कर दी गई है। गुरुवार रात से ही रेजीडेंट काम पर लौट आए थे। शुक्रवार सुबह सभी वार्ड और डिपार्टमेंट में रेजीडेंट डॉक्टर्स अपना काम संभाल रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562