Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: कैंपर और ट्रक में टक्कर, एक युवक गंभीर घायल

India-1stNews




बीकानेर: कैंपर और ट्रक में टक्कर, एक युवक गंभीर घायल

बीकानेर-जयपुर नेशनल हाइवे पर बीती रात करीब ग्यारह बजे कैंपर और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक घायल हो गया। जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस के अनुसार नेशनल हाइवे पर देर रात करीब 11 बजे खाखी धोरा के पास एक कैंपर और ट्रक में आमने सामने की टक्कर हो गई। जिसमें एक जना घायल हुआ। दुर्घटना में रतनगढ़ की ओर से आ रही तेज गति कैंपर श्रीडूंगरगढ़ की ओर से जा रहें एक ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर में कैंपर पलट गई और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कैंपर सवारों को अधिक चोटें नहीं आई और वे मौके से भाग छुटे वहीं ट्रक चालक घायल हो गया। मौके पर उपस्थित नवरत्न पारीक ने सूचना देते हुए घायल की मदद का प्रयास किया। आपणो गांव सेवा समिति की एंबुलेंस में सेवादारों ने घायल को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। यहां घायल खाजूवाला निवासी 26 वर्षीय सुनील सिंह पुत्र बलवीर सिंह को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर कर दिया गया। जहां सुनील की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों वाहनों को फिलहाल सीज कर दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562