Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: चैंबर में घुस कर डॉक्टर से धक्का-मुक्की, चाकू मारने का प्रयास

India-1stNews




बीकानेर:चैंबर में घुस कर डॉक्टर के चाकू मारने का प्रयास







बीकानेर@ बीकानेर में चिकित्सा जगत से जुड़ी चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। इस वारदात में चाकू लेकर डॉक्टर के चैंबर में घुसे दो जनों ने ना सिर्फ उनसे हाथापाई की बल्कि चाकू मारने का प्रयास किया। सार्दुलगंज के आयुष्मान हार्ट केयर सेंटर में डॉ.बीएल स्वामी के साथ रविवार को दिन दहाड़े हुई इस वारदात से केयर सेंटर में सनसनी सी फैल गई। इस वारदात को लेकर पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया गया है कि तुलसीराम शर्मा और उसका बेटा रविवार की दोपरह डॉ.बीएल स्वामी के चैंबर में आये और पकड़ कर मारपीट शुरू कर दी,इस दौरान एक जने ने चाकू निकाल लिया और जानलेवा वार करने का प्रयास किया तभी मौके पर आये सुरक्षा कर्मियों और चैंबर के बाहर मौजूद लोगों  ने बीच बचाव कर डॉक्टर को बचा लिया वरना दोनों जने चाकू घोंप देते। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना को लेकर बीकानेर की डॉक्टर्स लॉबी ने गहरा आक्रोश जताया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562