Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बाइक के साथ बीकानेर में बनाई रिल "थारा पैसा थारी गाड़ी" मालिक को मिल गया चोर बाइक के साथ

India-1stNews




बाइक के साथ बीकानेर में बनाई रिल "थारा पैसा थारी गाड़ी" मालिक को मिल गया बाइक के साथ चोर

बीकानेर@ बाइक चुराकर बाइक के साथ रील बनाना एक बाइक चोर को भारी पड़ा। जैसे ही बाइक चोर ने सोशल मीडिया पर अपनी रील को वालरल किया वैसै ही बाइक के असली मालिक ने यह रील देखकर अपनी बाइक पहचान ली। वायरल रील के बाद आरोपी को पुलिस ने चोर को चुराई बाइक के साथ गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। दरअसल चोरी की बाइक के साथ सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे एक वीडियो थारा पैसा, थारी गाड़ी पर रील बनाना एक बाइक चोर को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। चोरी हुई बाइक के मालिक के एक दोस्त ने यह रील देखी और उसने गाड़ी मालिक को यह रील भेज दी । बाइक मालिक ने अपनी गाड़ी की पहचान कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चोर को पकड़ कर अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामला बीकानेर के खाजूवाला थाना इलाके का है। थानाधिकारी बलवंत कुमार ने बताया 30 जुलाई को खाजूवाला के सहू मार्केट से कपड़ा व्यापारी सतनाम की बाइक चोरी हुई थी। घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इसके बाद हुलिए के आधार पर सतनाम ने 1 अगस्त को चोरी की रिपोर्ट दी थी। इसके बाद सतनाम के किसी दोस्त ने सोशल मीडिया पर रील देखकर बाइक अपनी होने का दावा किया। इसके बाद पुलिस ने इंटेलिजेंस की मदद से खुदाबक्श उर्फ अली (24) वर्ष निवासी तावणियां कॉलोनी खाजूवाला को पकड़ा। ट्रेडिंग सॉन्ग पर बनाई रील सतनाम ने बताया कि उनके दोस्त ने उन्हें 4 अगस्त को रील भेजी थी। इसमें नजर आ रही बाइक के नंबर उनकी बाइक से मैच नहीं कर रहे थे लेकिन, वह अपनी बाइक को अच्छे से पहचानते हैं। उन्होंने बताया- मामले को लेकर उन्होंने पुलिस को यह रील भीभेजी थी। इसके बाद पुलिस ने चोर के कब्जे से बाइक बरामद की। बाइक के चेचिस नंबर से मिलान किया तो यह सतनाम की ही थी ।खाजूवाला के सहू कटले के पीछे से ये मोटरसाल चोरी की थी। इसके बाद चोर बाइक लेकर बीकानेर आया। बीकानेर में बाइक की नंबर प्लेट हटा दी। कुछ पाट्र्स व नंबर प्लेट बदल दिए थे। जूनागढ़ के सामने सूरसागर के पास एक वीडियोरील बनाकर सोशल मीडिया पर डाली। इस पर सोशल मीडिया पर यह रील ट्रेंड होते ही आरोपी बाइक चोर पुलिस के शिकंजे में आ गया।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement