Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: नकाबपोश युवकों ने बैंक के एटीम को उखाड़ा

India-1stNews







बीकानेर: नकाबपोश युवकों ने बैंक के एटीम को उखाड़ा

बीकानेर@ बोलेरो कैंपर में सवार होकर आए नकाबपोश युवकों ने एक प्राइवेट बैंक के एटीम को उखाड़ दिया, परंतु वे एटीएम ले जाने में नाकाम रहे। सोमवार की रात को बोलेरो कैंपर में सवार होकर पहुंचे तीन नकाबपोश युवकों ने लूणकरणसर कस्बे में एक निजी बैंक के एटीएम को उखाड़ दिया। ग्रामीणों के जागने पर बोलेरो में सवार बदमाश वहां से भाग गए। बताया जा रहा है कि बदमाशों द्वारा घटना को अंजाम देने के दौरान बैंक के मुख्य ऑफिस में सायरन बज गया, वहां से बैंक मैनेजर के पास सूचना आई। ग्रामीणों के जागने पर बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों की गाड़ी का पीछा किया, लेकिन पकड़ नहीं पाए। अब पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की पहचान कर पकडने के प्रयास में जुटी हई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562