Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: चोर मस्त और पुलिस पस्त, रात्रि गश्त व्यवस्था को चोरों की चुनौती, घर के ताले तोड़े

India-1stNews




गंगाशहर: चोर मस्त और पुलिस पस्त, रात्रि गश्त व्यवस्था को चोरों की चुनौती, घर के ताले तोड़े

बीकानेर@ जिले में लगातार हो रही चोरियों से चोर मस्त एवं पुलिस पस्त वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। बीती रात फिर एक बार अज्ञात चोरों ने गंगाशहर थाना इलाके के गाँधी चौक निवासी अमरचंद उपाध्याय के घर पर रात को 12 बजे के बाद ताले तोड़कर माल पर हाथ साफ करने की कोशिश की पर घर वालों की आवाज सुनकर चोर एक ही लॉक तोड़ पाया। और वहा से भाग निकला। घर मे रह रही उनकी बेटी की सजगता से घर मे ये बड़ा हादसा टल गया। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।


बता दे गत एक महीने में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती चोरी की घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा दिया है। लगातार बढ़ते जा रहे चोरों के आतंक से आमजन में भारी आक्रोश है। परिवादिया ने गंगाशहर थाने में परिवाद दिया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562