Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: बस-थार-ट्रक की भिड़ंत, एक की मौत दो गंभीर घायल

India-1stNews




बीकानेर: बस-थार-ट्रक की भिड़ंत, एक की मौत दो गंभीर घायल

बीकानेर@ कुछ देर पहले ही एक हाइवे पर एक दुर्घटना में एक बाइक सवार ने अपनी जान गवां दी वहीं दूसरी घटना शेरुणा से निकलते ही झंझेऊ की ओर हुई है। यहां बीकानेर की और आ रही बस ट्रक को ओवरटेक कर रही थी तभी सामने एक थार गाड़ी आकर बस से टकरा गई। तीन वाहन आपस मे टकराने से जोरदार आवाज हुई जिससे बस के यात्रियों ने घबरा कर चीख पुकार मचा दी। शेरुणा थाने का पुलिस दल थानाधिकारी पवन कुमार के साथ मौके पर पहुंच गया और थार गाड़ी में सवार तीन जनो को गंभीर अवस्था मे निकाला गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थार सवार 1 की मौत हो गयी है व 2 जनों को गम्भीर घायल अवस्था मे 108 से बीकानेर ले जाया गया है। एक बस सवार चोटिल हुआ है। हाइवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंच गई है और राहत कार्य में जुट गई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement