Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में कल नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की कार्यक्रम

India-1stNews





बीकानेर@ श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति,नगर विकास न्यास,बीकानेर, राजस्थान संगीत नाटक अकादमी, जोधपुर तथा लोटस डेयरी के संयुक्त तत्वाधान में,”श्री कृष्ण जन्माष्टमी” पर सोमवार 26 अगस्त को रात्रि 8:00 बजे से रात्रि 12:00 तक श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर परिसर में,

“नंद के आनंद भयो -जय कन्हैया लाल की” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि इस कार्यक्रम में गोवर्धन (मथुरा) की सुप्रसिद्ध “श्री गिर्राज ब्रज लोक कला संस्थान” के 15 सदस्यों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण -राधा के गीत,संगीत तथा नृत्यों की भव्य प्रस्तुतियां दी जाएगी, तथा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव मनाया जाएगा।

श्री लक्ष्मी नाथ मंदिर के मुख्य पुजारी नवरत्न सेवक एवं गणेश मंदिर पुजारी नवरतन सेवग ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर श्री लक्ष्मी नाथ जी मंदिर में रात्रि 12:00 बजे कंस -वध होगा तत्पश्चात कथा वाचक श्री विजय शंकर व्यास द्वारा भगवान की कथा होगी तथा भगवान की जन्म पत्री का वाचन होगा तत्पश्चात आरती होगी तथा भक्तों को पंजीरी तथा पंचामृत का प्रसाद वितरण किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement