Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: अवैध अफीम सप्लायर वांटेड सुनील मांझू गिरफ्तार

India-1stNews




अफीम सप्लाई से जुड़े चित्तौड़गढ़ के एक मामले मे छह महीने से फरार नोखा के हिम्मटसर गांव निवासी सुनील मांझू को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसके साथ ही चित्तौड़गढ़ पुलिस को सूचना दी है। अब वहां की पुलिस ले जाकर कार्रवाई करेगी।

पुलिस के मुताबिक चित्तौड़गढ़ के चंदेरिया पुलिस थाना में अफीम सप्लाई से जुड़ा मामला है। 02 किलो 800 ग्राम अफीम सप्लाई के इस मामले में हिम्मटसर का सुनील मांझू लगभग छह महीनों से वांटेड है। एनडीपीएस एक्ट के इसी मामले में वांछित आरोपी को नोखा पुलिस थानाधिकारी हंसराज मीणा और उनकी टीम ने हिरासत में लिया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562