Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

लापता हुए कारोबारी की बीकानेर में तलाश

India-1stNews




लापता हुए कारोबारी की बीकानेर में तलाश

बीकानेर। संभाग के अनूपगढ़ से लापता हुए एक कारोबारी की बीकानेर में तलाश की जा रही है। दरअसल, लापता कारोबारी की मोबाइल लोकेशन बीकानेर की आरके पुरम कॉलोनी में आई है। इसलिये अनूपगढ़ पुलिस और कारोबारी के परिजन उसकी तलाश के लिये बीकानेर पहुंचे। जानकारी के अनुसार अनूपगढ़ की मुख्य बाजार में जनरल स्टोर का काम करने वाला व्यापारी महावीर सिंह गहलोत (47) पुत्र लाधु सिंह एक अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। व्यापारी महावीर सिंह के परिजनों के द्वारा कल अनूपगढ़ पुलिस थाने में महावीर सिंह की गुमशुदगी दर्ज करवाई गई है। महावीर सिंह के परिजनों ने बताया कि 1 अगस्त को महावीर सिंह सुबह 9 बजे किसी काम के लिए रोडवेज की बस से घड़साना गया था। दोपहर तक महावीर सिंह जब वापस घर नहीं आया तो उसके फोन पर कॉल की गई मगर फोन स्विच ऑफ मिला। काफी तलाश करने के बाद भी जब महावीर सिंह नहीं मिला तो उसकी गुमशुदगी अनूपगढ़ पुलिस थाने में दर्ज करवाई गई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562