Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: भीनासर, घड़सीसर सहित 9 जगहों पर बनेंगे आयुष्मान आरोग्य मंदिर

India-1stNews




बीकानेर: भीनासर, घड़सीसर सहित 9 जगहों पर बनेंगे आयुष्मान आरोग्य मंदिर

बीकानेर@ चिकित्सीय सेवाओं में विस्तार के तहत जिले में अब नो नये शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाए जाएंगे। जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने इनके लिए भूमि चिह्नीकरण एवं आवंटन का कार्य प्राथमिकता से किया जाए। जिला कलक्टर ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य और नगर विकास न्यास के अधिकारियों के साथ चर्चा के दौरान यह निर्देश दिए। राज्य सरकार द्वारा घड़सीसर, शीतला गेट, अमरसिंहपुर लाल क्वार्टर, भीनासर, बजरंग धोरा, चकगर्बी, खतूरिया कॉलोनी, कैलाशपुरी और श्रीडूंगरगढ़ में नए शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाए जाने की स्वीकृति दी गई है। इनके लिए नगर विकास न्यास अथवा संबंधित एजेंसी द्वारा
भूमि आवंटन के प्रस्ताव अविलम्ब भिजवाए जाएं। प्रत्येक आरोग्य मंदिर भवन निर्माण के लिए 25-25 लाख रुपए व्यय किए जाएंगे। यह भवन एनएचएम के माध्यम से बनवाए जाएंगे। इनमें एक चिकित्सक, दो जीएनएम, एक एएनएम और फार्मासिस्ट सहित कुल 7 कार्मिकों का स्टाफ होगा। इन आरोग्य मंदिरों में ओपीडी की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। इससे इन क्षेत्रों के लोगों को लाभ होगा। सीएमएचओं डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में जिले में सात शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित हैं। इनके माध्यम से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों को चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि भवन निर्माण नहीं होने तक नए 9 आरोग्य मंदिरों का संचालन निजी भवनों में किया जाएगा। यह आरोग्य मंदिर शहरवासियों के लिए लाभदायक साबित होंगे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562