Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: एक ही मकान में दो बार चोरी, पुलिस के हाथ खाली!

India-1stNews




बीकानेर। श्री रामसर में दिन दहाड़े बेख़ौफ़ चोरो ने एक मकान में किया हाथ साफ, दिलचस्प बात ये है कि इसी व्यक्ति के घर में 2 साल पहले भी चोरो ने हाथ साफ किया था, पीड़ित ने पुलिस कंप्लेन भी की थी, मगर पुलिस के हाथ खाली ही रहे,पुलिस चोरो को पकड़ने में नाकाम रही।

पीड़ित हरिकिशन(अतुल) गहलोत ने बताया कि में श्रीरामसर में साईनाथ स्कूल के पास किराए के मकान में रहता हूं,कल 25 अगस्त को में हमेशा की तरह शुबह 9 बजे काम पर निकला था,घर पर मेरी पत्नी थी जो बाजार से कुछ सामान लाने के लिए 1 बजे घर से निकली थी,शाम को 6 बजे के करीब हम दोनों साथ मे घर आये थे तो घर का ताला टूटा हुआ था,अंदर जाकर देखा तो अलमारी का लॉक टूट हुआ था व अलमारी से 27000 रु चांदी की पायल व एक सोने की रखड़ी गायब थी।
हरिकिशन ने बताया कि 2 साल पहले भी मेरे घर पर चोरी हुई थी जिसकी भी पुलिस में शिकायत की थी,मगर पुलिस ने आज तक कोई कार्यवाही नही की,फिर चोरी हो गई पुलिस में शिकायत दी है देखते इस बार पुलिस क्या करती है।बार बार मेरे साथ होती ऐसी घटना को देखकर मेरा पुलिस प्रशाशन पर विश्वास उठ सा गया है।

ज्ञात रहे इन दिनों बीकानेर में चोर बेख़ौफ़ होकर चोरी की वारदातो को अंजाम रहे है और पुलिस उन्हें पकड़ने में नाकाम ही रहती है।लोगो के जीवन भर की कमाई को ये मिनटों में साफ कर देते है,पर प्रशासन इस पर कुछ ध्यान नही दे रहा है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562