Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर खस्ताहाल! कब सुधरेंगे सफाई संसाधनों के पहिए, अधिकारियों का बंद कमरों से इतिश्री, खुद ही सफाई करने में मजबूर हुए शहरवासी

India-1stNews




बीकानेर खस्ताहाल! कब सुधरेंगे सफाई संसाधनों के पहिए,  अधिकारियों का बंद कमरों से इतिश्री,
खुद ही सफाई करने में मजबूर हुए शहरवासी



बीकानेर@  पिछले शनिवार से निगम सफाई कर्मचारी आंदोलनरत है। शहर की सफाई व्यवस्था दिन प्रतिदिन बिगडती जा रही है। गली-मोहल्लों से मुख्य मार्गों, बाजारों और कॉलोनी क्षेत्रों तक कचरे की ढेरियां लग चुकी है। नाले-नालियां व सीवर चैंबर जाम पड़े है। सफाई को लेकर अब तक निगम प्रशासन की वैकल्पिक व्यवस्थाएं सामने नहीं आई है। लोग परेशान हो रहे है। निगम अधिकारी शहर की सड़कों के हालात जानने की बजाय बंद कमरों में बैठके कर इतिश्री कर रहे है।


शहर के मुख्य मार्ग तक सडांध मार रहे हैं। इस बीच नगर निगम की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है लेकिन स्थानीय लोग अपने मोहल्लों को साफ करने में जुट गए हैं। बीकानेर के मोहता चौक के पास स्थित मरुनायक चौक में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने मिलकर सफाई अभियान शुरू किया। इस दौरान चौक की सड़कों पर फैली गंदगी को उठाया गया। एकत्र करके एक जगह पर रखा गया। इस मुहिम की शुरूआत शारीरिक शिक्षक व NIS क्रिकेट कोच गौरव पुरोहित और मौहल्ला विकास समिति के युवाओ ने की है। कोच पुरोहित के कहने पर उनके मौहल्लावासियों ने इस सफाई अभियान को शुरू किया। सफल बनाने में कैलाश जोशी, रघु जोशी, लक्ष्मीकांत जोशी, सौरश शर्मा, मनोज मारू, ओम उपाध्याय अप्पू जोशी, लोकेश जोशी, हेमंत जोशी, गिरधर जोशी व दीपचंद ओझा आदि भी जुटे हुए हैं। फैले हुए कचरे को एकत्र कर अलग रखा गया। इस दौरान नाटेश्वर शिव मंदिर की परिक्रमा से लेकर मोहता चौक तक की सफाई की गई। जैसे-जैसे युवाओं ने सफाई शुरू की, वैसे-वैसे बड़ी संख्या में युवा जुड़ते गए। इस चौक से होकर ही शहर के मुख्य मोहल्लों व चौक की तरफ रास्ता जाता है। राहगीर भी इन युवाओं काे सफाई करते देख प्रभावित हुए। उधर, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल अब तक जारी है। नगर निगम की ओर से हड़ताल खत्म करने की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

मानवीय सहायता के लिए संसाधनों को छूट
सफाई कर्मचारी नेता रतन लाल चांवरिया व शिवलाल तेजी के अनुसार आंदोलन के समर्थन में सफाई संसाधनों में लगे कर्मचारी व श्रमिक भी शामिल है। मानवीयता के तहत आवश्यकता पड़ने पर निगम के शवयात्रा वाहन तथा किसी नाले में पशु के गिरने पर जेसीबी इत्यादि संसाधनों के त्वरित भेजने व सहायता की छूट रहेगी। कार्य बहिष्कार में इनको शामिल नहीं किया गया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement