Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: गैस सिलेंडर से भरी पिकअप पलटी, बड़ा हादसा टला

India-1stNews




बीकानेर: गैस सिलेंडर से भरी पिकअप पलटी, बड़ा हादसा टला

बीकानेर के पूगल एरिया में शुक्रवार सुबह गैस सिलेंडर से भरी एक पिकअप गाड़ी पलट गई। गनीमत रही कि सिलेंडर में रिसाव नहीं हुआ और किसी तरह का हादसा टल गया। घटना के बाद पूगल पुलिस मौके पर पहुंची।


गैस सिलेंडर से भरी पिकअप गाड़ी सुबह गांवों में सप्लाई के लिए जा रही थी। इस दौरान बीकानेर रोड पर इस पिकअप के पीछे के दोनों पहियो के टायर फट गए। पिकअप अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे उतर गई। यहां एक गड्‌ढे में पिकअप धंस गई। इसके अंदर रखे सिलेंडर भी बिखर गए।

बीकानेर रोड स्थित एडीएम फांटा के पास RD 112 पर हादसे के बाद आस-पास से गुजर रहे लोग एकत्र हो गए। वाहन चालक को बाहर निकाला गया। चालक के शरीर के कई हिस्सों पर चोट आई है। वहीं पिकअप को भी काफी नुकसान हुआ है।

पूगल थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी ली गई है। सिलेंडर से भरी इस गाड़ी के पलटने से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। जानमाल का नुकसान नहीं होने के कारण किसी तरह का कोई मामला भी दर्ज नहीं हुआ है। सिंह ने बताया कि चालक की हालत खतरे से बाहर है लेकिन उसका इलाज चल रहा है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562