Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: आजादी की पूर्व संध्या एक त्रासदी-तिवाड़ी

India-1stNews








बीकानेर@ गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति की महानगर शाखा द्वारा 14 अगस्त विभाजन विभीषिका पर गोमती भवन में भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर गोष्ठी का आयोजन किया गया।

मुख्य वक्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता और संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकिशोर तिवाड़ी ने कहा कि हम आजादी के पर्व को खूब धूम-धाम से मनाये और शान से हर घर तिरंगा फहराये, परन्तु आजादी पूर्व की विभीषिका में हजारों हुतात्माओं की शोर्यपूर्ण शहादत एवम् लाखों निर्दोष हिन्दुओं की निर्मम हत्याओं को भी नहीं भूला सकते।

तिवाड़ी ने आगे कहा कि हम गर्व से स्वतंत्रता पर्व मनाते हैं परन्तु आज भी बीसियों काले कानून एक वर्ग विशेष को बढ़ावा और बहुसंख्यक हिन्दू समाज को प्रताड़ित करने वाले हैं उन्होंने कहा कि गाँधी-नेहरू की धार्मिक कट्टरता और साम्प्रदायिकाता को बढ़ावा देने की नीति आज भी राष्ट्रीय समरतसा में जहर घोलती है। राष्ट्रीय हित में शीघ्रताशीघ्र संविधान में संशोधन करने की जरूरत है वरना भारत को भी बंगलादेश की तरह साम्प्रदायिक जेहादियों से जूझना होगा।

गोष्ठी के दौरान महानगर अध्यक्ष योगेन्द्र भाटी, नगर मंत्री सुरेश शर्मा, महिला प्रभारी कविता यादव, संतोष शर्मा एवम् संस्था संरक्षक एल. एन. मोदी, मगन चाँडक सहित सुरेन्द्र उपाध्याय, सुरेन्द्र पींपलवा, मालचंद पारीक, गणेश सोनी, सुशील शर्मा, आनंद व्यास ने दो मिनट मौन रख कर विभाजन विभीषिका की हुतात्माओं को श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562