Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: शादी के झांसे में विधवा से यौनाचार, कार्यवाही के नाम पर पुलिसकर्मी पर आरोप, मांगी अस्मत

India-1stNews




बीकानेर: शादी के झांसे में विधवा से यौनाचार, कार्यवाही के नाम पर पुलिसकर्मी पर आरोप, मांगी अस्मत

बीकानेर@ शादी का झांसा देकर एक दलित बेवा से यौनाचार का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर सोमवार को एसपी तेजस्वनी गौतम के समक्ष पेश हुई कालू थाना इलाका निवासी पीड़िता ने बताया कि पति का देहांत हो जाने के बाद मैं अकेली जीवन व्यतीत कर रही थी, इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ के गांव धोलिया निवासी सीताराम जाट पुत्र मधाराम जाट मेरे पीहर में आने जाने लगा और शादी करने का झांसा देकर मेरे साथ यौनाचार करने लगा। यह सिलसिला सालभर तक चलता रहा और इस दौरान आरोपी सीताराम कई बार मुझे अपने गांव भी लेकर गया। इस दौरान मैं गर्भवति हो गई तो आरोपी सीताराम ने गर्भनिरोधक दवाएं देकर मेरा गर्भ गिरवा दिया। पिछले महिने जब मैंने उसे शादी करने के लिये कहा तो वह आनकानी करने लगा और अपना मोबाइल भी स्वीच ऑफ कर लिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी मेरा लगातार सालभर तक देह शोषण करता रहा और अब दलित बताकर मेरे से किनारा कर लिया। एसपी ने पीड़िता का परिवाद जांच के लिये कालू थाने भिजवा दिया है।


कार्यवाही के नाम पर पुलिसकर्मी पर आरोप, मांगी अस्मत

पीड़िता ने बताया कि इस मामले को लेकर जब में आरोपी सीताराम जाट के खिलाफ पुलिस कार्यवाही की दरख्वास्त लेकर कालू थाने गई तो थाने के एक पुलिसकर्मी ने कहा कि हम कार्यवाही तो कर देगें, लेकिन इसके बदले तुझे मेरे साथ दो घंटे बिताने होगें। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि इस मामले को लेकर मैं पिछले महिने भर से कालू थाने के चक्कर लगा रही हूं लेकिन मेरी कोई सुनवाई नहीं हो रही, इसलिये मुझे परिवाद पेश करने के लिये जिला पुलिस मुख्यालय आना पड़ा है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562